loading

फाल्गुन शुक्ल पक्ष दुर्गाष्टमी व्रत एवं पूजा महत्व 2023

  • Home
  • Blog
  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष दुर्गाष्टमी व्रत एवं पूजा महत्व 2023

फाल्गुन शुक्ल पक्ष दुर्गाष्टमी व्रत एवं पूजा महत्व 2023

फाल्गुन शुक्ल पक्ष दुर्गाष्टमी व्रत एवं पूजा महत्व 2023

यह व्रत फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है इस बार यह व्रत 27 फरवरी 2023 को रखा जाएगा !

इस व्रत की शास्त्रों में विशेष मान्यता बताई है इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष फल मिलता है!

विशेष पूजा एवं उनके फायदे-

1. यदि फाल्गुन दुर्गाष्टमी के दिन सुहागिन महिलाएं माता दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करती हैं तो पति की आयु बढ़ती है तथा श्रृंगार सामग्री, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और काजल भेंट करें तो पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आती है।

2. दुर्गाष्टमी के दिन एक पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें, इससे स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनेंगे।

3. मान्यतानुसार इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ दुर्गा जी की पूजा, उपासना या मंत्र जप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर जीवन में आ रही हर समस्या का समाधान हो जाता है।
मंत्र- ॐ दुं दुर्गायै नमः ।

4. इस दिन सायंकाल पूजन के पश्चात मां देवी दुर्गा को भूरा कद्दू, लौकी या केला और ककड़ी चढ़ाने से माता प्रसन्न होती हैं।

5. दुर्गाष्टमी पर विधिपूर्वक दुर्गा पूजन एवं हवन करने से कष्ट, दुख नष्ट हो जाते हैं, शत्रुओं पर विजय तथा अच्छा स्वास्थ्य और धन-वैभव, संपन्नता मिलती है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X